फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी लहर में इन नवरत्नों के कारण जीती कांग्रेस

Thu, 08 Jan 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस की करिश्माई जीत में नौ नवरत्नों ने अहम भूमिका निभाई। मेयर चुनाव में कांग्रेस की करिश्माई जीत में पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल का अहम रोल रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी के नौ पार्षदों में एकजुटता जीत की सूत्रधार साबित हुई। कांग्रेस के सभी पार्षद चुनाव प्रचार में एकसाथ रहे। जबकि भाजपा पार्षद अलग-अलग प्रचार करने में जुटे थे।

भाजपा की गुटबाजी ने ही कांग्रेस को जीत दिलाई। इसके अलावा पार्टी के नौ पार्षदों ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के इन पार्षदों ने निभाई भूमिका

पूनम शर्मा: राजनीतिक अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और मनोनीत पार्षदों के साथ अच्छे व्यवहार का लाभ मिला।
प्रदीप छाबड़ा: कांग्रेस की जीत का रास्ता बनाने में अहम रोल रहा। तीन बार लगातार पार्षद पद के अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया। मनोनीत पार्षदों का एक-एक वोट पक्का किया। बसपा और निर्दलीय के समर्थन के लिए भी उन्होंने पूरा जोर लगाया।
सुभाष चावला: दो बार मेयर रह चुके सुभाष चावला अच्छे वक्ता और कुशल नेता साबित हुए। मेयर चुनाव में कमजोर पड़ चुकी कांग्रेस को उन्होंने बड़ी सूझबूझ से बल दिया। हर मौके पर विपक्षियों को कड़ी टक्कर दी।
हरफूलचंद्र कल्याण: पिछले साल मेयर रहते हुए मनोनीत पार्षदों के साथ अच्छे संबंध भी कांग्रेस की जीत में काम आए।
मुकेश बस्सी: पार्टी की जीत में अहम भूमिका। हर उम्मीदवार के प्रचार के लिए जी जान से जुटे रहे। अनुभव और अच्छे व्यवहार से पार्टी के लिए वोट जुटाए।
गुरबख्श रावत : उत्तराखंड सभाओं का अच्छा सहयोग मिला। अपनी छवि और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मनोनीत पार्षदों का समर्थन हासिल किया और डिप्टी मेयर का चुनाव जीतीं।
सतीश कैंथ: दो साल पहले डिप्टी मेयर रहते हुए मनोनीत पार्षदों को वार्ड फंड दिलाने का मुद्दा उठाया था। पार्षदों का मानदेय बढ़ाने का भी एंजेडा लाए। उनके अनुभव का भी पार्टी को लाभ हुआ।
दर्शन गर्ग: सीनियर डिप्टी मेयर रहे हैं और अपने अनुभव के आधार पर पार्टी को अच्छे सुझाव दिए।
शीला देवी: हर उम्मीदवार के साथ साये की तरह रहीं। चुनाव प्रचार की गतिविधियों में बढ़कर हिस्सा लिया। सभी वोटरों के घर-घर जाकर उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें