यूटी प्रशासन के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से वीरवार को मोबाइल वैन से सस्ता आलू और प्याज शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाएगा।
- सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक सेक्टर-56 (मार्केट के पास) और सेक्टर-48 ए (बूथ मार्केट के पास)
- दोपहर 2:30 से पांच बजे तक सेक्टर-41 डी (मार्केट के पास) और सेक्टर-49 (एडवोकेट सोसाइटी के पास)
- शाम पांच से 7:30 बजे तक सेक्टर-47 डी (मार्केट के पास) और सेक्टर-50 (प्रोग्रेसिव सोसाइटी के पास)