हरियाणा बिजली निगमों ने काल सेंटर के माध्यम से बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए नया टोल फ्री नंबर जारी किया है। अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र की शिकायतें 18001804334 और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र की शिकायतें 18001801550 दर्ज करवाई जा सकती हैं।
बिजली निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि काल सेंटर पर कार्यरत स्टॉफ बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें ऑपरेशन में तैनात स्टॉफ को भेजेंगे, जबकि अन्य शिकायतें निगमों की उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली (सीजीआरएस) पर दर्ज की जाएंगी।