फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा: पहले सुरक्षा हटी, अब गिरफ्तारी, पढ़ें- वो बयान जो बना विधायक मामन खान के गले की फांस

Fri, 15 Sep 2023 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले नासिर और जुनैद को कार में डालकर हरियाणा के भिवानी में जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में मोनू मानेसर का नाम आया था। इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायक मामन खान ने मोनू मानेसर को मेवात आने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
मामन खान और मोनू मानेसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा मामले में फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोनू मानेसर के बाद मामन खान को गिरफ्तार किया गया गया है। मामन खान पर नूंह में हिंसा भड़काने का आरोप है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने मामन खान की सुरक्षा वापस ले ली थी। सुरक्षा हटाने पर मामन खान ने अपनी जान को खतरा बताया है और इस संबंध में डीजीपी, सीआईडी चीफ और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। विधायक ने लिखा था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए सुरक्षा बहाल की जाए। मगर इसके बाद जांच एजेंसी ने दो बार कांग्रेस विधायक को समन भेजा था। मगर वह एक भी बार एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसके बाद से ही उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। 

यह बयान बना गले का फांस!

राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले नासिर और जुनैद को कार में डालकर हरियाणा के भिवानी में जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में मोनू मानेसर का नाम आया था। इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायक मामन खान ने मोनू मानेसर को मेवात आने की चुनौती दी थी। मामन खान ने विधानसभा में कहा था कि अगर वह मेवात में आया तो उसे प्याज की तरह फोड़ देंगे। नूंह हिंसा के बाद मामन खान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कई संगठनों ने मामन खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। 

31 जुलाई को नूंह में भड़की थी हिंसा

31 जुलाई को नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा की यह आग गुरुग्राम समेत कई इलाकों तक फैल गई थी। हिंसा में छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हिंसा के बीच मोनू मानेसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मोनू टीम के साथ नूंह आने की बात कहता है और लोगों से बढ़ चढ़कर यात्रा में शामिल होने की अपील करता है। आरोप है कि मोनू के इसी वीडियो की वजह से हिंसा भड़की तो वहीं मामन खान के विधानसभा में दिया गया बयान भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें