फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सी कैब का परमिट चाहिए तो पढ़ें अहम खबर

Tue, 16 Dec 2014 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन विभाग प्रदेश में मैक्सी कैब के एक हजार नए रूटों बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इन रूटों के लिए विभाग की ओर से परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति और परिवहन राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने यह जानकारी देते हुए सरकार प्रदेश में एक हजार रूटों पर मैक्सी कैब के परमिट दिए जाने से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा और लोगों की यातायात की परेशानी दूर हो सकेगी।

कांबोज ने कहा कि इस संबंध में एक रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्दी ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ऐसे रूटों पर भी बसें चला सकता है, जिन रूटों पर नये परमिट दिये जाएंगे। इससे अवैध रूप से चल रही मैक्सी कैब पर रोक लगेगी और सरकारी खजाने में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


डिपो होल्डरों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास जारी
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति कर्णदेव कांबोज ने कहा है कि प्रदेश के राशन डिपो होल्डरों की आमदनी बढ़ाने के तरीके खोजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों की भावनाओं को सम्मान करते हुए सरकार यह पहल कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा के समर्पित एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी ताकि सरकार और जनता के बीच की दूरी का समाप्त कर विकास कार्य किये जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें