फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: फूड सप्लीमेंट की आड़ में चल रहा है नशे खेल, स्टेरॉयड भी खतरे से खाली नहीं

Tue, 29 Mar 2022 04:17 PM IST
ajay kumar विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

रायल जिम के मालिक अमरजोत ने बताया कि काफी जिम वाले चोरी छिपे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड बेचते हैं जो एक गलत काम है। पंजाब के लोग अपनी पुरानी खुराक को भूलते जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरीर को तंदुरुस्त बनाने और बॉडी बनाने के लिए जिम में एक्सरसाइज करने आने वाले युवाओं को फूड सप्लीमेंट की आड़ में नशे का खेल जारी है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने भी माना है कि कुछ जिम संचालक बिना किसी लाइसेंस के फूड सप्लीमेंट और प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध करवा रहे है, जिससे पंजाब की जवानी और भी ज्यादा नशे में घुलती जा रही है। 

विज्ञापन


यह फूड सप्लीमेंट और प्रतिबंधित दवाएं युवाओं का शरीर बनाने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर जिम संचालकों और युवाओं ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी का कहना है कि फूड सप्लीमेंट जिम संचालक दे ही नहीं सकते, जबकि कुछ कहते है कि स्टेरॉयड एक मीठा जहर है।  

जिम संचालक प्रदीप अप्पू ने बताया कि कई जिम संचालक जिम चलाने की आड़ में फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड बेचते हैं। फूड सप्लीमेंट की आड़ में यह 'धंधा' काफी फैल चुका है। इस धंधे में अकेले जिम ही नहीं हैं, कबड्डी, अखाड़े और स्टेडियम में भी यह मिल रहे हैं। फूड सप्लीमेंट में तो कई चीजें आती हैं जो सेहत के लिए अच्छी होती हैं लेकिन इसमें काफी कुछ नकली आ चुके हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार को चेक कराना चाहिए कि फूड सप्लीमेंट बेचने वाले के पास लाइसेंस है या नहीं, माल जीएसटी पर आ रहा है या नहीं, सप्लायर माल खरीद कहां से रहा है। अप्पू ने कहा कि स्टेरॉयड एक मीठा जहर है, इसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस वाली दुकान से लाते हैं जिम संचालक: मोनू सभरवाल
जिम संचालक मोनू सभरवाल ने बताया कि कोई जिम वाला स्टेरॉयड नहीं बेचता। यह गलत अफवाह फैलाई जाती है कि जिम वाले बेचते हैं। जो प्रोटीन है वह मिल्क से बने है। अगर कोई युवा जिम वाले से स्टेरॉयड या फिर प्रोटीन मांगता है तो जिम मालिक उस दुकान से सामान लाता है जहां लाइसेंस होता है। कोई मेडिसन नहीं दी जाती है और न ही कोई स्टेरॉयड बेचा जाता है। बॉडी के हिसाब से प्रोटीन दिया जाता है। 

अच्छी खुराक लें तो किसी प्रोटीन की जरूरत नहीं: अमरजोत
रायल जिम के मालिक अमरजोत ने बताया कि काफी जिम वाले चोरी छिपे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड बेचते हैं जो एक गलत काम है। पंजाब के लोग अपनी पुरानी खुराक को भूलते जा रहे हैं। अगर प्रोटीन या फिर स्टेरॉयड या कोई फूड सप्लीमेंट लेना ही है तो ब्रांडेड लें और वह भी तब खाने चाहिए जब शरीर को जरूरत हो। जब खुराक अच्छी है तो प्रोटीन या फिर स्टेरॉयड लेने की कोई जरूरत नहीं। नॉन ब्रांडेड चीज से काफी नुकसान होता है, उसमें क्या डाला है यह किसी को नहीं पता। युवाओं को सामान वहीं से लेना चाहिए जिसके पास लाइसेंस है। 90 प्रतिशत लोगों के पास लाइसेंस नहीं होंगे लेकिन वह फिर भी सामान बेच रहे हैं। 

युवा स्टेरॉयड से जितना दूर रहेंगे शरीर सही रहेगा: नीतिश नारंग
भामियां रोड पर जिम चलाने वाले नीतिश नारंग ने बताया कि यह सच है कि स्टेरॉयड एक मीठा जहर है जो शरीर में आराम से घुसता है। बॉडी बनाने के लिए आजकल के युवा काफी मात्रा में स्टेरॉयड ले रहे हैं, जिसका काफी नुकसान है। युवा स्टेरॉयड से जितना दूर रहेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें