लाइसेंस वाली दुकान से लाते हैं जिम संचालक: मोनू सभरवाल
जिम संचालक मोनू सभरवाल ने बताया कि कोई जिम वाला स्टेरॉयड नहीं बेचता। यह गलत अफवाह फैलाई जाती है कि जिम वाले बेचते हैं। जो प्रोटीन है वह मिल्क से बने है। अगर कोई युवा जिम वाले से स्टेरॉयड या फिर प्रोटीन मांगता है तो जिम मालिक उस दुकान से सामान लाता है जहां लाइसेंस होता है। कोई मेडिसन नहीं दी जाती है और न ही कोई स्टेरॉयड बेचा जाता है। बॉडी के हिसाब से प्रोटीन दिया जाता है।
अच्छी खुराक लें तो किसी प्रोटीन की जरूरत नहीं: अमरजोत
रायल जिम के मालिक अमरजोत ने बताया कि काफी जिम वाले चोरी छिपे फूड सप्लीमेंट और स्टेरॉयड बेचते हैं जो एक गलत काम है। पंजाब के लोग अपनी पुरानी खुराक को भूलते जा रहे हैं। अगर प्रोटीन या फिर स्टेरॉयड या कोई फूड सप्लीमेंट लेना ही है तो ब्रांडेड लें और वह भी तब खाने चाहिए जब शरीर को जरूरत हो। जब खुराक अच्छी है तो प्रोटीन या फिर स्टेरॉयड लेने की कोई जरूरत नहीं। नॉन ब्रांडेड चीज से काफी नुकसान होता है, उसमें क्या डाला है यह किसी को नहीं पता। युवाओं को सामान वहीं से लेना चाहिए जिसके पास लाइसेंस है। 90 प्रतिशत लोगों के पास लाइसेंस नहीं होंगे लेकिन वह फिर भी सामान बेच रहे हैं।
युवा स्टेरॉयड से जितना दूर रहेंगे शरीर सही रहेगा: नीतिश नारंग
भामियां रोड पर जिम चलाने वाले नीतिश नारंग ने बताया कि यह सच है कि स्टेरॉयड एक मीठा जहर है जो शरीर में आराम से घुसता है। बॉडी बनाने के लिए आजकल के युवा काफी मात्रा में स्टेरॉयड ले रहे हैं, जिसका काफी नुकसान है। युवा स्टेरॉयड से जितना दूर रहेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा।