आप अपनी कार जिस रंग में चाहते हैं उसी रंग में रंग जाएगी। यही नहीं, आपका मन रंग से ऊब जाए तो आप कार पर दूसरा रंग भी चढ़वा सकते हैं। यह काम करेगा थ्री एम कार केयर।
जिसकी यह विशेष सेवा है थ्री एम रैप फिल्म 1080। कंपनी का 39वां और चंडीगढ़ का पहला शो रूम शुक्रवार को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में खुला।
इसका उद्घाटन पद्मश्री मिल्खा सिंह ने किया। थ्री एम कार केयर के ऑटोमोटिव आटरमार्केट डिवीजन के जनरल मैनेजर विशेष निगम ने कहा कि यहां कार एक्सटीरियर पेंट रिफाईनमेंट, इंटीरियर क्लीनिंग और जर्मक्लीन ट्रीटमेंट, स्काचगार्ड पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स, कार अंडरबॉडी एंटी-कॉरोजन ट्रीटमेंट, कार रैप्स, कार मैट्स, कार वॉश जैसी सेवाएं मिल सकेंगी।