फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं तो ये जरूर पढ़ें

Fri, 25 Apr 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित 7 देशों में यात्रा करने वाले लोगों को जिला सिविल सर्जन से पोलियो प्रतिरक्षण व इसका प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यात्रा की तारीख से 45 दिन पहले लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के पीपीसी में संपर्क करना होगा। भारत पोलियो मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

एडीसी डॉ. यश गर्ग ने जिला टास्क फोर्स में अधिकारियों के बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाईजिरीया, सोमालिया, सीरिया, कीनिया, इथोपिया देशों में पोलियो का संक्रमण जारी है और इन देशों में पोलियो के नए केस पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत देश को पोलियो मुक्त देश बनाया जा चुका है।
विज्ञापन


13 जनवरी 2014 को तीन साल में पोलियो का कोई भी मरीज न पाए जाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि पर वर्ल्ड हेल्थ आरगेनाइजेशन ने 24 फरवरी 2012 को पोलियोमुक्त देशों की सूची में शामिल कर लिया था। इसका प्रमाण पत्र डब्ल्यूएचओ ने 27 मार्च 2014 को भारत देश को दे दिया है।

उन्होंने कहा कि जो भी कुरुक्षेत्र वासी उक्त 7 देशों की यात्रा करना चाहता है, उनको पोलियो प्रतिरक्षण या इसका सर्टिफिकेट अपने जिले के सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त करना होगा। यात्रा की तारीख से 45 दिन पहले सम्बंधित व्यक्ति को जिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर में सम्पर्क करना होगा।
विज्ञापन


यात्री को प्रतिरक्षण के समय अपना पहचान पत्र, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र व स्थाई पते का प्रमाण पत्र जरूर लाना होगा। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों से सम्बंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने और डीआईओ आफिस द्वारा वैक्सीनेशन करने के 28 दिन बाद यात्री को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र को भी पोलियो मुक्त जिला बनाया जा चुका है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस मौके पर एसडीएम थानेसर राजेश कुमार, सीटीएम सुभिता ढाका, सिविल सर्जन डा. जीतेंद्र ग्रेवाल, डा. अनुपमा, डा. एनपी सिंह आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें