डीसी डा. साकेत कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब में होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2014 के दृष्टिगत 30 अप्रैल, 2014 को मतदान वाले दिन हरियाणा सरकार के सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों के कर्मचारी, जो पंजाब के पंजीकृत मतदाता हैं, के लिये इस दिन चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पेड होलिडे या विशेष कैजुअल अवकाश अधिसूचित किया है।
उन्होंने बताया कि यह भी अधिसूचित किया गया है कि जिला में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी जो उक्त आम चुनाव के लिए पंजीकृत मतदाता हैं, को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लिए पेड लीव लेने की अनुमति दी जाएगी।