स्वास्थ्य विभाग, पुलिस की ड्यूटी में तैनात लोगों को राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से यह कदम अच्छा है। कोरोना से बचाने के लिए सभी संभव प्रयास किए गए हैं। हम भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। - नरेंद्र कुमार, एएसआई, सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज।
वैक्सीन आने की मुझे बेहद खुशी
जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मैंने अपनी टीम के साथ पहले दिन से ही कोरोना सैंपलिंग की है। मैं इस दौरान कई प्रकार के लोगों से मिली और उनके सैंपल लिए। उस समय लगता था कि जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन आए और लोगों की समस्या खत्म हो। अब ऐसा होने जा रहा है तो मुझे काफी खुशी है। - मोनिका यादव, डेंटल सर्जन, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जो कोविड सेंटर बनाए हैं उनको मैंने शुरू से आब्जर्व किया है। यह मेरे लिए काफी गौरव की बात रही है कि मुझको यह काम सौंपा गया था। सेंटरों में मरीजों को लाने और उनके डिस्चार्ज का काम देखता था। सुबह आता था और देर रात जाता था। तब लगता था कि कोरोना की वैक्सीन जल्द आ जाए। अब वैक्सीन आ रही है और उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का फैसला भी आ गया है। यह एक सराहनीय कदम है। - डॉ. विकास गुप्ता, नोडल अधिकारी, कोविड सेंटर।