फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पंचायत चुनावः 8 जिलों के 14 स्थानों पर दोबारा होगा मतदान, गड़बड़ी की मिली थी शिकायत

Mon, 31 Dec 2018 08:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को 8 जिलों के 14 बूथों पर सरपंच और पंच के लिए फिर से वोटिंग के आदेश दिए हैं। रविवार को हुई वोटिंग में 80.38 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


मानसा में सबसे अधिक 88.21 प्रतिशत और सबसे कम पोलिंग तरनतारन में 66.14 प्रतिशत हुई। जिन बूथों पर फिर से वोट डलवाने के आदेश दिए गए हैं, उनमें 14 स्थानों पर 2 जनवरी को फिर मतदान होगा। 

प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर जिले के वेरका ब्लॉक के गांव वडाला भिट्टेविंड और ब्लॉक हर्षा छीना की ग्राम पंचायत दालेह की पूरी पंचायत, जिला गुरदासपुर के धारीवाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बजुर्गवाला की पूरी पंचायत और इसी ब्लॉक के गांव चौड़ा की वार्ड नंबर 5 और 6 में फिर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


फिरोजपुर जिले के ममदोट ब्लॉक के गांव लखमीर के हिठाड़ की पूरी ग्राम पंचायत और इसी ब्लॉक के अधीन आते नानकपुरा गांव के महुल्ला नानकपुरा में पुनर्मतदान होगा। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
लुधियाना जिले के ब्लॉक सुधार पैंदे गांव देवतवाल की ग्राम पंचायत के लिए वोटें डाली जाएंगी। पटियाला जिले के घनोर ब्लॉक के गांव लाछड़ू और हरी माजरा और ब्लॉक पटियाला के गांव महमदपुर की ग्राम पंचायत के लिए फिर से वोट डाले जाएंगे।

जालंधर की ग्राम पंचायत सैदपुर झिड़ी (वेस्ट साइड) के वार्ड नंबर 7 में फिर वोट डाले जाएंगे। साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर के गांव ट्रड और घटोर में सरपंच के लिए फिर से मतदान के आदेश दिए गए हैं, जबकि पठानकोट के ब्लॉक नरोट जैमल सिंह वाला के गांव रतनगढ़ में सरपंच के लिए फिर मतदान होगा।

राज्य भर में यह रहा पोलिंग का प्रतिशत
अमृतसर में 75.16 प्रतिशत, बठिंडा में 84.75 प्रतिशत, बरनाला 81 प्रतिशत, फिऱोजपुर 81 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब 83.89 प्रतिशत, फरीदकोट 83.15 प्रतिशत, फाजिल्का 86 प्रतिशत, गुरदासपुर 78 प्रतिशत, होशियारपुर 74.10 प्रतिशत, जालंधर 75.21 प्रतिशत, कपूरथला 77.03 प्रतिशत, लुधियाना 77.92 प्रतिशत, मोगा 81.21 प्रतिशत, श्री मुक्तसर साहिब 84.32 प्रतिशत, मानसा 88.21 प्रतिशत, पटियाला 82 प्रतिशत, पठानकोट 82 प्रतिशत, रूपनगर 81.6 प्रतिशत, संगरूर 86.55 प्रतिशत, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर 84 प्रतिशत, शहीद भगत सिंह नगर 75.22 प्रतिशत और तरनतारन में 66.14 प्रतिशत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें