फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः पंजाब के 48 पोलिंग बूथों पर छप्पर फाड़ के हुई वोटिंग

Thu, 09 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के तहत वीरवार को पांच विधानसभा सीटों के 32 पोलिंग स्टेशनों और अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए 16 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा कराए गए मतदान में वोटरों का उत्साह हैरान करने वाला रहा। सूबे में चार फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में जहां कुल मतदान (पोस्टल बैलेट समेत) 78.6 फीसदी आंका गया था, वहीं वीरवार को हुआ मतदान प्रतिशत 4 फरवरी के मत प्रतिशत से आगे निकल गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने कहा कि  पुनर्मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। 
विज्ञापन

मतदाताओं के इस उत्साह से प्रत्याशियों का गणित भी गड़बड़ा गया है क्योंकि यदि दोबारा मतदान में भी मत प्रतिशत लगभग पहले जैसा रहता तो माना जा सकता था कि मतदाताओं के बीच कोई नया रुझान पैदा नहीं हुआ है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर लोस उपचुनाव में 16 पोलिंग स्टेशनों पर 91.92 फीसदी मतदान हुआ। विस चुनाव में मुक्तसर के 184 में से जिन 9 पोलिंग स्टेशनों पर वीरवार को फिर से मतदान हुआ, वहां 4 फरवरी को मत प्रतिशत 86.31 रहा था जो कि वीरवार को 89 फीसदी दर्ज किया गया। 

इसी तरह, संगरूर के 200 में से 9 पोलिंग स्टेशनों पर 4 फरवरी को 81.61 फीसदी मतदान हुआ था। यहां वीरवार को 85 फीसदी वोट डाले गए। मोगा के पोलिंग स्टेशन नंबर 145 सरकारी प्राइमरी स्कूल मोहल्ला सोढियां में 4 फरवरी को 76.84 फीसदी वोटिंग हुई थी लेकिन दोबारा पोलिंग में यह बढ़कर 81.26 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

सरदूलगढ़ के पोलिंग स्टेशन नंबर 86 कारेवाला में भी वीरवार को दोबारा वोट डाले गए। कुल 1272 वोटों वाले इस पोलिंग स्टेशन पर 4 फरवरी को 89.8 फीसदी वोट डाले गए थे लेकिन दोबारा पोलिंग में यह प्रतिशत 90.33 फीसदी पहुंच गया। उधर, मजीठा विधानसभा सीट के 193 पोलिंग स्टेशनों में से 20 पर 4 फरवरी की पोलिंग में 79.02 फीसदी वोट डाले गए थे और वीरवार को यह बढ़कर 80.08 फीसदी हो गया।
Trending Videos

छप्पर फाड़ के हुई वोटिंग

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
सीट                 4 फरवरी                       9 फरवरी 
मुक्तसर -------- 86.31 ------------------ 89.55
मोगा ----------- 76.84 ------------------ 81.26
सरदूलगढ़ ------- 89.8 ------------------- 90.33
संगरूर --------- 81.61 ------------------ 85.68
मजीठा --------- 79.02 ------------------  80.08
विज्ञापन

ये हैं मैदान में 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 - फोटो : अमर उजाला
ये हैं मैदान में 
मजीठा में मुख्य मुकाबला शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया, आप के हिम्मत सिंह शेरगिल और कांग्रेस के सुखजिंदर राज सिंह (लाली) के बीच है। मोगा में कांग्रेस के हरजोत कमल सिंह, आप के रमेश ग्रोवर, शिअद के बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ के साथ नौ अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। मुक्तसर में शिअद के कंवरजीत सिंह, आप के जगदीप सिंह काका बराड़ व कांग्रेस की करण कौर के अलावा सात अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

सरदूलगढ़ सीट पर आप के सुखविंदर सिंह, कांग्रेस के अजीत इंदर सिंह व शिअद के दिलराज सिंह के साथ ही पंथक फ्रंट, बसपा, अपना पंजाब पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। संगरूर में कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला, आप के दिनेश बंसल, शिअद के प्रकाश चंद गर्ग के अलावा बसपा, पंथक फ्रंट के प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें