फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मई को आएंगे परिणाम, 22 मई को यहां होगा मतदान, इस वजह से आयोग ने लिया फैसला

Tue, 21 May 2019 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने राजासांसी विधानसभा हलका के पोलिंग स्टेशन नंबर-123 में दोबारा मतदान के आदेश जारी किए गए हैं। यह मतदान 22 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशन पर स्थापित वेब कास्ट कैमरे से जानकारी मिली है कि इस पोलिंग स्टेशन पर चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

विज्ञापन


वोट प्राइवेसी का उल्लंघन हुआ है। वोटर कंपार्टमेंट में एक से अधिक व्यक्ति देखे गए हैं। हालांकि इस संदर्भ में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन पूरा मामला राज्य चुनाव अधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस बूथ का चुनाव रद्द कर दिया है। बूथ में कोई झगड़ा नहीं हुआ था लेकिन वोट देने की गोपनीयता भंग हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें