रिंग रोड पर पशु चिकित्सालय के पास स्थित दुर्गा बिस्तर भंडार में एक बिस्तर भंडर में आग लग गई। वहां गस्त कर रहे पुलिस के सहायक उप निरीक्षण जिले सिंह व चालक बलजीत सिंह दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो वह वहीं पर रुक गए।
उन्होंने दुकान पर लिखे नंबर से दुकान मालिक अवतार सिंह को सूचित किया और नजदीकी वाटर सप्लाई के ट्यूबवेल से पानी का प्रबंध करवाया, जैसे ही शटर खोला तो उसमें आग की लपटें निकल रही थी।
आग लगने की जानकरी होने पर वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बिस्तर भंडार के मालिक अवतार सिंह ने बताया कि वह रात के समय अपनी दुकान को ठीक-ठाक बंद करके गए थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से करीब डेढ़ सौ बिस्तर जल गए हैं। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ।