फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बलौंगी में 300 लोगों के काटे राशन कार्ड, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी के दशमेश कॉलोनी में 300 लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने बिना किसी जांच के राशन कार्ड काटने पर प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच मक्खन सिंह ने बताया कि 300 गरीबों के राशन कार्ड बिना किसी जांच के काटे गए हैं। जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं वे सभी गरीब हैं और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही इस सुविधा की वास्तविक जरूरत है। शहरवासियों की इस आम समस्या को लेकर वह डीसी आशिका जैन को शिकायत देंगे और एक मांगपत्र देकर मांग की जाएगी कि जिन जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं, उन्हें दोबारा बनाया जाए।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बीएन गिरि ने कहा कि पूरे पंजाब में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारी बिना जांच किए गरीब लोगों के राशन कार्ड काट रहे हैं। यह काम वह डिपो होल्डर के सहयोग से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें