फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतन्य गौड़ीय मठ में रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

Sat, 16 Apr 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रथयात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ से निकली रथयात्रा के दौरान रथ का रस्सा खींचने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। रामनवमी के उपल्क्ष्य में शनिवार को रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस रथयात्रा में श्री चैतन्य महाप्रभु, श्री राधा माधव को रथ पर विराजमान कराया गया था। रथ को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रभु का संकीर्तन किया। कई प्रकार की झांकियां भी निकाली र्गइं।

यात्रा में गौड़ीय मठ की कला रंगमंच विभाग द्वारा आयोजित रॉक कीर्तन मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान भक्त मंडलियों ने अपने अपने नृत्य पेश किए। इस रथ की ऊंचाई लगभग 61 फीट थी। इसे खींचने के लिए 91 मीटर लंबा रस्सा बांधा गया।
विज्ञापन


रथयात्रा सेक्टर- 20 गौड़ीय मठ से शुरू होकर सेक्टर 21, 22,18,19, 27,30 की मार्केट से होते हुए मठ में पहुंचकर संपन्न हो गया। रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। चारों और चहल पहल और संकीर्तनों की धुन से वातावरण धर्ममय बन गया। रथयात्रा संपन्न होने के बाद मठ में भंडारा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें