फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी यूपी का रहने वाला

Wed, 01 Jul 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया के पास जंगल में रविवार दोपहर आठ साल की बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने आईएसबीटी-43 से गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवकुमार मूल रूप से महाराजगंज (यूपी) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वारदात के बाद बस स्टैंड फरार हो गया था। उसकी जेब में पैसे नहीं थे।

इसलिए वह चंडीगढ़ से भाग नहीं सका। पैसे नहीं होने के कारण वह दो दिनों तक बस स्टैंड के आसपास ही भटकता रहा। इसी दौरान मलोया चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह को उसके हुलिए की जानकारी मिली और उन्हीं की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बस स्टैंड के पिछले साइड से काबू कर लिया।
विज्ञापन


ग्रीन टी-शर्ट के पीछे भागती रही पुलिस
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने ग्रीन टी-शर्ट पहन रखी है। इसके बाद मलोया चौकी पुलिस ने अपने मुखबिरों को अलर्ट किया और आरोपी के हुलिए जैसे करीब दो दर्जन व्यक्तियों की पहचान के लिए अलग-अलग जगहों पर पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा था।

चार टीमों को छकाता रहा शिवकुमार
मलोया में झोपड़ी में रहने वाले शिवकुमार ने पड़ोस की आठ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर रेप किया था। बाद में बच्ची के भाई ने मलोया चौकी में शिकायत दी थी और आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें