फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पेरेंट्स के चेहरे पर ‘मुस्कान’ लाएगी पुलिस

Wed, 01 Jul 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली जिले में गुम हुए बच्चों को उनके पेरेंट्स से मिलाने के लिए अब जिला प्रशासन व पुलिस मददगार बनेगी। पुलिस ने खोए बच्चों को तलाशने के लिए बुधवार से मुस्कान नाम से एक विशेष मुहिम शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह मुहिम एक महीने तक चलेगी। इसमें पूरे जिले में खोए हुए बच्चों को तलाशा जाएगा। वहीं, कोई भी यदि अज्ञात बच्चा मिलता तो उसे परिजनों से तक पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह विशेष मुहिम मनिस्ट्री ऑफ वूमन एंड चाइल्ड डेवपलमेंट के आदेश पर चलाई जा रही है। मुहिम के लिए पूरे जिले में डीएसपी डी हरसिमरत सिंह को नोडल अफसर नियुक्त किया गया गया है। उनकी अगुवाई में ही यह मुहिम चलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक थाने से एक अधिकारी या मुलाजिम को मुहिम से जोड़ा गया। इस दौरान बच्चे के गुम होने या मिलने के बाद सारी जानकारी ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड वेबसाइट पर तुरंत अपलोड की जाएगी।

इसके अलावा खोया पाया नाम से एप भी बनाया गया है। इसमें भी सारी जानकारी मौजूद रहेगी। अधिकारियों का दावा है कि मुहिम से लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के गुम होने पर पर पेरेंटस थाने में शिकायत करवाने के अलावा बेवसाइट  ट्रेक द मिसिंग चाइल्ड वेबसाइट भी अपनी शिकायत कर पाएंगे। वेबसाइट पर इंफार्म ए मिसिंग चाइल्ड नाम से कॉलम बनाया गया है।

इसमें क्लिक करते ही एक पेज खुल जाएगा। इसके बाद बच्चे की फोटो और अन्य बेसिक जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद आपका मैसेज संबंधति थाने तक तो पहुंचेगा ही इसके अलावा देश के सभी राज्यों में पहुंच जाएगा। फिर पुलिस बच्चे को तलाशने के लिए मुहिम शुरू कर दी है।

बच्चे के बारे में फोन पर आएंगे मैसेज
जब बच्चे के खोने पर पेरेंट्स पुलिस शिकातय करने के लिए थाने पर जाएंगे। तो उन्हें पुलिस स्टेशन में अपना मोबाइल नंबर भी साथ में देना होगा। पुलिस द्वारा यह जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे देश में आपका बच्चा कहीं भी मिलता है। या उसका हमशक्ल भी कहीं मिलता है तो उसकी जानकारी फोन पर पर पेरेंट्स को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें