फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित महिला को हाईकोर्ट ने दी गर्भपात कराने की इजाजत

Sun, 10 Apr 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बठिंडा में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवति होने के मामले में हाईकोर्ट ने पीड़िता को राहत देते हुए गर्भपात कराने की इजाजत दे दी है। दुष्कर्म से गर्भधारण के बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि वह तीसरा बच्चा नहीं चाहती, लिहाजा गर्भपात की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने पीजीआई चंडीगढ़ से डाक्टरी सलाह मांगी थी कि क्या पीड़िता का गर्भपात संभव और सुरक्षित होगा। पीजीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि महिला 26 वर्ष की है और अभी गर्भधारण हुए अधिक समय नहीं बीता है और गर्भपात संभव है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब गर्भपात की इजाजत देते हुए याचिका मंजूर कर ली गई है। इस फैसले से दुष्कर्म पीड़िता को अनचाहे गर्भधारण से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें