फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना के अंतर्गत एक 36 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति की मौत के बाद एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2015 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात मोहम्मद सलमान उर्फ लक्की खान से हुई। महिला का आरोप है कि सलमान ने उससे शादी का वादा किया। झांसे में रखकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन कुछ समय बाद वह शादी करने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें