फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, थाने गए तो मारपीट, चाचा का आरोप- पुलिसवालों ने जेब से पैसे भी निकाल लिए

Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र में मजदूर की नाबालिग भतीजी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार किया। शोर मचने पर आरोपी फरार हो गया। लड़की के माता-पिता नहीं है वह अपने चाचा-चाची के पास रहती है।
विज्ञापन


चाचा शिकायत लेकर थाने गया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। चाचा का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई। जेब से पुलिस कर्मियों ने 200 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी सुरिंदर नामक युवक पर केस दर्ज कर लिया है जो फिलहाल फरार है।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह शौच के लिए गई तो काफी देर बाद घर लौटी। उसने अपनी चाची को बताया कि उनके बगल के क्वार्टर में रहने वाला युवक उसे जबरदस्ती अपने क्वार्टर में ले गया और जबरदस्ती की। एडीसीपी सिटी मंदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी सुरिंदर बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें