14 साल की छात्रा को कुंवारी मां बनाने वाले बुजुर्ग को आखिरकार कोर्ट ने उसके कुकर्मों की सजा दे ही दी। अभियुक्त 57 वर्षीय निहाल सिंह को उम्रकैद की सजा हुई है। हरियाणा के हिसार में न्यायाधीश अलका मलिक की कोर्ट ने दोषी को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार 17 सितंबर 2014 को बरवाला थाना में निहाल सिंह के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाया गया था। मामले में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने बुधवार को उसे दोषी करार दे दिया।
वीरवार को अभियुक्त को धारा 376 (2) आई में उम्रकैद व दस हजार रुपये जुर्माना, 376 एन में उम्रकैद दस हजार रुपये जुर्माना, 506 में पांच साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।