फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिलेर के भाई के साथ बिताई रात नहीं भूल सकता'

Fri, 28 Mar 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि सोनू निगम बोहेमिया के साथ गाना गाना चाहते हैं। बोहेमिया ने इस संबंध में खुलास करते हुए कहा सोनू निगम महान सिंगर हैं, उनके साथ गाना गर्व की बात होगी, लेकिन मुश्किल यह है कि उनके आगे गा नहीं पाऊंगा।
विज्ञापन


जब मैं छोटा था तब से उनको सुन रहा हूं। जितने महान वह हैं उनकी गायकी भी उतनी ही महान है। चंडीगढ़ केइंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 के एक होटल में बोहेमिया, दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी के गाना शूट के मौके पर पहुंचे थे।

बोहेमिया ने कहा कि वैसे मेरे हर रैप में मेरी जिंदगी के बारे में सुनते हो, लेकिन यह रैप बिल्कुल अलग होगा। मुझे आजकल केकई बच्चे अपने साथ गाने के लिए कहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने कांसर्ट और अन्य गतिविधियां होती हैं कि वक्त नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


दलेर पाजी की बहुत इज्जत करता हूं...
मैं दलेर पाजी की बहुत इज्जत करता हूं। वह समय याद है जब मैं 16 साल की उम्र में कैलिफोर्निया में मां के गुजर जाने के बाद बेघर हो गया। हाथ में सिर्फ एक कलम और कागज था।

तब रातों को यू ही सड़कों पर घूमता था। एक दिन दलेर के भाई अपने घर सोने के लिए बुला ले गए। इन दिनों को मैं भूल नहीं पाता, इसलिए अपने हर रैप में अपनी जिंदगी के बारे में जरूर बताता हूं।
 
कठिन परिश्रम से सीखी जाती है अदाकारी
बोहेमिया से जब पूछा गया कि आजकल पंजाब में हर सिंगर फिल्मों में अपनी किस्मत अजमा रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि यह एक्टिंग जैसे आर्ट की बेइज्जती है। एक एक्टर इतने वर्ष तक एक्टिंग में ठोकर खाता है तो ही अदाकारी सीख पाता है, लेकिन पंजाब में सिंगर की एक एलबम हिट होते ही एक्टिंग में आ जाता है।

उन्होंने बताया आने वाले गानों में अंतरराष्ट्रीय सिंगर शोन किंगस्टन के साथ एक  उनकाट्रैक आने वाला है। साथ ही केएस मक्खन के साथ भी एक गाना गा रहा हूं।

बोहेमिया ने कहा कि एक बार पाकिस्तान गया तो वहां कई बच्चों के मां-बाप ने कहा कि हमारे बच्चों का कुछ करो उन्हें स्कूल की किताब से ज्यादा आपके गाने याद हैं। इस वजह से मैंने एक गाना भी बनाया मुडे़या नू गीत मेरे याद जीवे स्कूल दी किताब... जो कोक स्टूडियों में रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें