फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : चंडीगढ़ और गोवा के बीच मुकाबला ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोवा के शहर पौरवरम में रणजी ट्रॉफी मुकाबला चंडीगढ़ और गोवा के बीच ड्रा रहा। मंगलवार तक चंडीगढ़ के बेहतरीन प्रदर्शन ने जीत की उम्मीद दिखाई थी, लेकिन बुधवार को रणजी ट्राफी के आखिरी दिन गोवा की ओर से सुमिरन अमोनकर और अमुल्य पंडेरकर के बीच 112 रनों की पार्टनरशिप ने चंडीगढ़ के हाथों से जीत छीन ली। चंडीगढ़ को एक पारी में बढ़त के आधार पर 4 अंक और गोवा को 3 अंक से संतोष करना पड़ा। मैच ड्रा होने के बावजूद चंडीगढ़ प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर कायम है।
विज्ञापन

इससे पहले गोवा ने मंगलवार के अपने स्कोर 87 पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद खिलाड़ी सुमिरन अमोनकर और अमुल्य पंडेरकर ने बुधवार को स्कोर आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने चंडीगढ़ के गेंदबाजों की गेंदों पर ग्राउंड के चाराें ओर शॉट्स लगाने में लगे रहे। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले सुमिरन ने इस पारी में धैर्यपूर्ण खेल का परिचय देते हुए 192 गेंदाें पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, दूसरे छोर डट कर खेल रहे अमुल्य पंडेरकर ने 172 गेंदाें पर अपना अर्धशतक बनाया। लंच तक चंडीगढ़ के गेंदबाज बिना विकेट केरहे। कोई भी गेंदबाज 60 ओवर तक विकेट नहीं ले पाया। सुमिरन अमोनकर और अमुल्य पंडेरकर के बीच 112 रनों की पार्टनरशिप हुई। खतरनाक होती जा रही इस पार्टनरशिप का अंत गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने तब किया, जब इस गेंदबाज ने अमुल्य पंडेरकर को 60 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद टीम ने अभी 14 रन ही जोड़े थे कि गेंदबाज गुरिंदर सिंह ने गोवा के कप्तान अमित वर्मा को आउट कर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 206 रन किया।
इसके बाद चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने फॉर्म मे चल रहे गेंदबाज जसकरनदीप सिंह के हाथाें गेंद थमाई। इस गेंदबाज ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और बेहतरीन खेल रहे सुमिरन अमोनकर को 64 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। जसकरनदीप ने अगला शिकार सूर्यांश को 7 रन के निजी स्कोर पर बनाया। अंतिम दिन का खेल खत्म होने तक गोवा 6 विकेट पर 253 का स्कोर बना चुका था। स्नेहल 73 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद और दर्शन मिसल नाबाद रहे। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से गुरिंदर सिंह ने 35 रन देकर 2 विकेट, जसकरनदीप सिंह ने 44 रन देकर 2 विकेट, श्रेष्ठ निर्मोही ने 49 रन देकर 1 विकेट और जगजीत सिंह ने 52 रन देकर एक विकेट चटकाया। चंडीगढ़ को अब अपना मुकाबला अपने ही शहर के सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में 27 जनवरी को पुडूचेरी के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें