फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर क्लास रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम में जहां विद्यार्थियों ने अपने टैलेंट को दिखाया। वहीं, उन्होंने लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश भी दिया।
इस दौरान प्रतियोगी टीमों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रत्येक टीम ने ताजा फूलों एवं दीयों को बड़े ही आकर्षक रंग से पेश किया। इस दौरान सरिता एवं दविंदर सिंह ने बच्चों के मुकाबले की जजिंग की।
कड़े मुकाबले में वंशिका एवं सिमर, कोमल , सुप्रीत, सगनप्रीत एवं अकांक्षा, सिमरजीत और सिमरन कौर, किरन तथा हरप्रीत विजेता बने।