सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने 31 अक्तूबर को होने वाली हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
यूनियन के महासचिव रणजीत सिंह हंस ने बताया कि 28 अक्तूबर को यूनियन और प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों की एक बैठक हुई।
बैठक में प्रशासन ने यूनियन को विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। नई बसें खरीदने के लिए कुछ दिनों में नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे।
भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इस फैसले के बाद सीटीयू ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।