फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा उत्सवः 5 कॉलेजों की टीमों को पंजाब युवा पुरस्कार

Thu, 03 Mar 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में चल रहे रंधावा उत्सव के दौरान पंजाब युवा पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पांच कॉलेजों की टीमों को पंजाब युवा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


समारोह का आयोजन पंजाब कला परिषद की ओर से किया गया। ये पुरस्कार फतेहगढ़ साहिब में स्टेट लेवल के विरासती युवा उत्सव के दौरान बेस्ट परफार्मेंस के लिए दिए गए।

विरासती युवा उत्सव में टॉप 10 यूनिविर्सिटी की टीमों ने 30 विभिन्न कल्चर इवेंट्स में हिस्सा लिया था। इनमें पांच कैटेगरी चुनी गईं, जिनमें शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच वर्गों को पंजाब कला भवन में बुधवार को पंजाब युवा पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाब एंड हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य मेहमान के रुप में मौजूद रहे। सम्मान पाने वालों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


इन कैटेगरी में मिला सम्मान
भंगड़ा - एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना
गिद्दा- देव समाज कॉलेज फॉर वुमन फिरोजपुर सिटी
लोक साज- डीएवी कॉलेज मुक्तसर साहिब
लोक गीत- रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज लुधियाना
कविशरी- गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें