फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए

Sun, 16 Dec 2018 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर नहीं डर रहे हैं तो जेपीसी की जांच से क्यों पीछे हट रहे? उन्होंने कहा कि इसकी जेपीसी जांच होनी ही चाहिए तभी सारी परतें खुलेंगी। बोफोर्स मामले में भी भाजपा की मांग पर जेपीसी का गठन हुआ था। 

विज्ञापन


विधायक सुरजेवाला शनिवार को अपने निवास स्थान किसान भवन पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा राफेल सौदे का मामला अनुच्छेद 132 और 32 से जुड़ा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट विमान के मूल्य और सौदे की प्रक्रिया से जुड़ी संवेदनशील रक्षा अनुबंध पर फैसला नहीं दे सकता। इस मामले की सिर्फ जेपीसी से जांच कराई जा सकती है। 

विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने आज उस बात पर मुहर लगा दी जो कांग्रेस पार्टी कई महीनों से कहती आ रही थी। राफेल मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह हर परत की जांच करने में सक्षम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही, वह कांग्रेस पहले ही कह चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील की परतें खोलने की ताकत नहीं है।

 जेपीसी में बीजेपी के लोगों का बहुमत होगा। राफेल की फाइलें जेपीसी के पास आएंगी और लूट और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा। क्योंकि चौकीदार ही चोर है। ये बात तीन तथ्यों से साबित है- 526 करोड़ रुपये का जहाज 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा? 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका सरकारी कंपनी से लेकर प्राइवेट कंपनी को क्यों दिया? कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी और डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल, उनके कानून को दरकिनार कर प्रधानमंत्री केले, सेब की तरह 62 हजार करोड़ के जहाज क्यों खरीद रहे थे। 

अगर राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरी है तो 126 जहाज के सौदे को कैंसिल कर 36 क्यों खरीदे? ये चारों सवाल सुप्रीम कोर्ट के सामने नहीं थे। ये चारों सवाल का निर्णय केवल जेपीसी कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें