कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
सीएम का फैसला विधायक और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। हरियाणा में गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। सुरजेवाला ने किलोमीटर स्कीम का विरोध किया तो रोडवेज यूनियनों के सांकेतिक चक्का जाम को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि लंबी हड़ताल जनता के लिए परेशानी का सबब बनती है। वार्ता के जरिए आंदोलन खत्म कराना चाहिए।
सुरजेवाला ने कहा कि पलवल में टेरर फंडिंग से मस्जिद का निर्माण हुआ है तो गलत है। आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता, आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद है। राज्य व केंद्र सरकार को सही जांच कराकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यातक है। उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही सबसे बेहतर जानते हैं।
कांग्रेस करेगी पराली प्रबंधन का उचित प्रबंध
सुरजेवाला ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पराली प्रबंधन के लिए दो बड़े उपाय करेगी। पराली की कीमत किसानों को तीन से पांच हजार रुपये दी जाएगी। पावर प्लांट लगाकर बिजली सब्सिडी पर देंगे। पंजाब के पाकिस्तान बार्डर पर एक गांव निवासी सरदार गुरचरण सिंह पराली प्रबंधन के लिए रोल मॉडल हैं। हैप्पी सीडर सहित पराली प्रबंधन के अनेक उपकरणों का तहसील स्तर पर बैंक बनाएंगे, जहां से किसान उन्हें किराए पर ले सकें।