खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला दोमुंहे हैं और विश्वासघात करते हैं। वे पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
इसमें कहा गया है कि पंजाब दा पानी पंजाब वास्ते। इस बारे में विज ने ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर जिस मंच से घोषणापत्र जारी किया गया, उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।
ऐसे में कांग्रेस के घोषणापत्र में पंजाब दा पानी पंजाब वास्ते, साफ दर्शा रहा है कि कांग्रेसी नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।