फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के स्टूडेंट डॉ. रणदीप गुलेरिया बने एम्स के डायरेक्टर

Sat, 25 Mar 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Randeep Guleria newly appointed AIIMS director. (File) - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीजीआई के मेडिसिन विभाग में एमडी और पल्मनरी इन मेडिसिन में डीएम के स्टूडेंट रहे डॅा. रणदीप गुलेरिया को शुक्रवार को एम्स का डायरेक्टर चुना गया। पीजीआई में उनके टीचर रहे व पल्मनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. डी बेहरा ने बताया कि डॉ. गुलेरिया बहुत ही मेहनती व काबिल डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1989 में उन्होंने पल्मनरी इन मेडिसिन के कोर्स में दाखिला लिया था। वर्ष 1991 में जब पासआउट हुए तो वे देश के पहले डीएम (डाक्टोरेट आफ मेडिसिन) डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट बन गए। उसके बाद उनकी नियुक्ति एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हुई।

डॉ. बेहरा के मुताबिक उनकी देखरेख में एम्स में पल्मनरी डिपार्टमेंट की स्थापना हुई और वे उस डिपार्टमेंट के हेड आफ डिपार्टमेंट बने। उसके बाद उन्होंने एम्स में भी डीएम का कोर्स शुरू करवाया। डॉ. गुलेरिया देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पर्सलन फिजीशियन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली की बीमारी का भी इलाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल से रखते हैं ताल्लुक

रणदीप गुले‌र‌िया - फोटो : File Photo
डॉ. बेहरा का कहना है कि पीजीआई में डॉ. जगतराम और एम्स में डॉ. गुलेरिया के डायरेक्टर बनने से देश में रिसर्च और पेशेंट केयर के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। दोनों ही अपने पेशे के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।

हिमाचल से रखते हैं ताल्लुक
डॉ. रणदीप गुलेरिया भी हिमाचल के रहने वाले हैं। इससे पहले पीजीआई के डायरेक्टर बने डॉ. जगतराम भी हिमाचल के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं। इससे हिमाचल के लोग काफी खुश हैं। चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले अजय ठाकुर ने बताया कि दोनों की नियुक्ति से हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। दोनों की उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें