फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी मूल के रणबीर सोढी फिनलैंड में तीसरी बार बने विधायक

Wed, 03 May 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रणबीर सोढी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मूल निवासी रणबीर सोढी को फिनलैंड में लगातार तीसरी बार विधायक चुना गया है। पंजाब के धुरी में जन्मे रणबीर सोढी को फिनलैंड में हाल ही में हुए चुनाव में वैन्टा के काउंसिल ऑफ गवर्नेंस के लिए वैलचुटेटू के तौर पर चुना गया। यह पद भारत में विधायक पद के समान होता है।
विज्ञापन


रणबीर सोढी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने अपना व्यवसाय छोड़कर राजनीति में कदम रखा और साल 2007 में वे ऐसे पहले प्रवासी भारतीय बने, जिसे वैन्टा असेंबली के लिए चुना गया था।

वैन्टा के हीक्कारजू शहर में बसे रणबीर सोढी को फिनलैंड की चौथी सबसे घनी आबादी वाले शहर के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया है। इस शहर की आबादी 2.20 लाख से भी ज्यादा है। सोढी ने मालेरकोटला के सरकारी कॉलेज से स्नातक और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से अर्थशास्त्र व वित्तीय प्रबंधन में एमए की डिग्री हासिल की है। सोढी वैन्टा में 30 साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे हैं। अपने भाई के साथ मिलकर वह फिनलैंड में नाइट क्लब का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें