फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSGPC: रमेश सिंह अरोड़ा बने पाकिस्तान एसजीपीसी के अध्यक्ष, पहली बार महिला को बनाया गया महासचिव

Sun, 03 Mar 2024 10:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पाकिस्तान सरकार ने रमेश सिंह अरोड़ा को पीएसजीपीसी का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं बीबी सतवंत कौर महासचिव होंगी। आपको बता दें कि महासचिव पद पर पहली बार किसी महिला की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के सिख नेता रमेश सिंह अरोड़ा को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं, पहली बार किसी महिला को महासचिव मनोनीत किया गया है। बीबी सतवंत कौर को यह जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम लाहौर में पीएसजीपीसी सदस्यों की हुई बैठक में दोनों धार्मिक नेताओं के नाम हाउस में पेश किए गए। इस दौरान बोले सो निहाल के जयघोष के बीच इन नेताओं के नाम को क्रमश: अध्यक्ष व महासचिव पदों के लिए स्वीकृति दी गई।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद रमेश सिंह अरोड़ा ने भारत में कार्यरत विभिन्न सिख गुरुद्वारा कमेटियों को दुनिया भर के सिखों के मसलों को हल करने के लिए एक मंच पर एकत्रित होने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


अरोड़ा ने मूल नानकशाही कैलेंडर को ही लागू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पीएसजीपीसी पाल सिंह पुरेवाल की ओर से रचित पुराने व मूल कैलेंडर को मान्यता देते हुए इसके तहत ही निर्धारित तिथियों पर प्रकाश पर्व व धार्मिक उत्सव मनाती रहेगी। उनकी टीम विभिन्न देशों में रहने वाले सिखों को पाकिस्तान के अमीर विरसे के साथ जोड़ने के लिए प्रयास जारी रखेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें