केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामबिलास पासवान ने बिहार में पार्टी की हार को एक कहावत के माध्यम से समझाया।
महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए रामबिलास पासवान ने कहा कि हमारे यहां स्कूलों में एक कहावत है कि एक व्यक्ति के तीन बेटे जिसमें एक के 30 प्रतिशत, दूसरे के 20 प्रतिशत एवं तीसरे के 15 प्रतिशत अंक आते हैं और वह फेल हो जाते हैं तो वह प्रिंसिपल के पास जाकर कहता है कि तीनों को कुल प्राप्तांक 65 प्रतिशत के हिसाब से पास कर दो। ऐसा ही कुछ इस गठबंधन के साथ हुआ है। इसलिए परिणाम से ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।
बिहार की 10 सीटों पर आए नतीजों पर विपक्षी दलों को ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी सरकार के कार्यकाल में सफलता-विफलता को नब्बे दिन में नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में आया परिणाम ज्यादा प्रभावित करने वाला नहीं है।