फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में आया अनोखा केस, मुर्गियां कोर्ट में पेश

Wed, 27 Aug 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली जिला अदालत में मंगलवार को अपनी तरह का एक अनोखा केस सामने आया। इस दौरान केस प्रॉपर्टी के रूप में सात मुर्गियों को पेश किया गया। जैसे ही अदालत कैंपस में मुर्गियों को लाया गया। वहां लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लोगों को लगा कि शायद कोई मुर्गी बेचने वाला आ गया है। पुलिस को अदालत में मुर्गियों लाने में काफी परेशानी सहनी पड़ी। मुर्गियां केस प्रॉपर्टी हो सकती है। इस बात पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था। हवलदार के आने के बाद मुर्गियों के मालिक को अंदर आने दिया गया।
विज्ञापन

अदालत में बताया केस प्रॉपर्टी

मामले में केस के मुख्य आरोपी करन के साथ सह आरोपी मलू एवं नरेश अदालत में हाजिर थे। अदालत ने अर्जी को मंजूर कर लिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपियों को 13 अक्तूबर 2013 को चिकन खाने की इच्छा हुई है। उन्होंने सात मुर्गियां चोरी कर लीं। जब मुर्गियों के मालिक को चोरी का पता चला, तो उसने पुलिस में लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई मुर्गियां बरामद कर लीं। बाद में केस प्रापर्टी बताते हुए उसके मालिक को सौंप दिया। तब से वह मुर्गियों को पालता रहा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें