फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा: हरियाणा पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी

Sun, 04 Feb 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
पंचकूला में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डेरा सिरसा प्रकरण के दौरान पंचकूला में हुई हिंसा में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हरियाणा पुलिस ने बरनाला के गांव असपाल कलां के रहने वाले डेरा सिरसा की 15 सदस्यीय राजसी कमेटी के चेयरमैन राम सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


राम सिंह की गिरफ्तारी वीरवार को हुई जिसकी पुष्टि पुलिस ने शनिवार को की है। जिले के थाना रूडेके कलां के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने उन्हें यहां पहुंचकर बताया कि उनके पास पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सिरसा की 15 सदस्यीय कमेटी के राजसी विंग के चेयरमैन राम सिंह की गिरफ्तारी के वारंट हैं। जो उनके थाना के तहत पड़ते गांव असपालकलां में रहता है। उन्होंने राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंचकूला पुलिस के साथ पुलिस कर्मी कर्मजीत सिंह व भोला सिंह को भेजा। पंचकूला पुलिस ने राम सिंह के घर रेड की तो राम सिंह घर में मिल गया। जिसे पंचकूला पुलिस ने तुरंत दबोच लिया और गिरफ्तार कर पंचकूला ले गई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि डेरे में स्थित स्कूल में जो प्रिंसिपल है, वह राम सिंह की पुत्रवधु है और डेरामुखी संत राम रहीम सिंह की भतीजी है। इस तरह राम सिंह का डेरे से गहरा संबंध है। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने भी डेरा सिरसा प्रेमी रामसिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पंचकूला पुलिस की एसआईटी की 15 सदस्यीय टीम रामसिंह को पंचकूला हिंसा के मामले में गिरफ्तार करने आई थी, जो बरनाला पुलिस को सूचना देकर राम सिंह को गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें