फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन्हें देखना चाहता है राम रहीम, सात दिन में 20 बार लगाई गुहार, कहा- दिखा दो, वरना जी नहीं पाऊंगा

Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
Ram Rahim
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम एक चेहरे को देखने के लिए इन दिनों बेताब है। दरअसल, राम रहीम पिछले एक सप्ताह से लगातार अपने पोते और पोती से मिलने के लिए जेल अधिकारियों से गुहार लगा रहा है। बताते हैं 20 से अधिक बार वह जेलर से कह चुका है कि मेरे पोते-पोती की शक्ल दिखा दो वरना जी नहीं पाऊंगा। हालांकि, जेल अधिकारी नियमों का हवाला देते हुए हर बार पोते-पोती से मिलवाने की बात से इनकार कर देते हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि दो साध्वियों से दुष्कर्म में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। राम रहीम को जेल में अलग बैरक में रखा गया है। अन्य बंदियों को भी राम रहीम से मिलने की अनुमति नहीं है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व जेल पहुंचे कारागार मंत्री कृष्ण लाल पंवार से भी राम रहीम ने जेल में अपने पोते-पोती से मिलवाने की गुहार लगाई थी। 

राम रहीम से मिलने पहुंचे परिजन
सूत्रों के अनुसार सुनारिया जेल में सोमवार को राम रहीम से मिलने के लिए उसकी मां नसीब कौर, बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत, दामाद साहनीमीत और उसके वकील पहुंचे। कुछ देर मिलने के बाद परिवार के लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें