फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम ने कोरोना रिलीफ फंड में चार करोड़ दान देने की इच्छा जताई, अपील- फ्रीज खाते खोल दें

Fri, 01 May 2020 10:53 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने कोविड रिलीफ फंड में दान देने की इच्छा जताते हुए याचिका दायर की, जिसे टाल दिया गया है। राम रहीम डेरे के फ्रीज बैंक खातों से प्रधानमंत्री कोष में 2 करोड़ और पंजाब सीएम कोविड रिलीफ फंड और हरियाणा कोविड रिलीफ फंड में एक-एक करोड़ देने की इच्छा जता रहा है। इसलिए उसने फ्रीज किए हुए खातों को खोलने की अनुमति मांगी। इसके लिए उसने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की, परंतु कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


डेरामुखी ने इस मांग को लेकर याचिका दायर करके इस पर सुनवाई किए जाने की मांग की थी। कोरोना के चलते इस समय हाईकोर्ट में सिर्फ बेहद जरूरी केसों पर सुनवाई हो रही है। याचिका पर सुनवाई से पहले उसकी मेंशनिंग करनी पड़ती है। इसके स्वीकार किए जाने के बाद ही याचिका सुनवाई के लिए संबंधित बेंच के समक्ष भेजी जाती है। याचिका की जब मेंशनिंग करके इस पर अर्जेन्ट सुनवाई की मांग की गई तो हाइकोर्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया गया। अब इस याचिका पर सुनवाई लंबे समय के लिए टल गई है ।

हिंसा से संबंधित मामले की हो रही सुनवाई
हाईकोर्ट के तीन जजों की फुल बेंच राम रहीम संबंधित हिंसा मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। 2017 में डेरामुखी को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद हुए दंगों पर हाईकोर्ट ने डेरे की जांच के आदेश दिए थे और उसके सभी खातों को फ्रीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें