फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIT ने विपासना से पूछे 50 सवाल, हनीप्रीत से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं

Wed, 20 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
डेरा चेयरपर्सन विपासना
विज्ञापन
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत इंसां का सुराग लगाने के लिए एसआईटी ने विपासना इंसां से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हनीप्रीत को लेकर कई बातें बताईं। डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना को आखिरकार जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना पड़ा। सोमवार को हुडा पुलिस चौकी में एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने विपासना से सवा तीन घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन


एसआईटी ने विपासना से पूछताछ के लिए 50 सवालों की लिस्ट बनाई थी। पूछताछ के दौरान विपासना ने अधिकतर सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया, खासकर हनीप्रीत के बारे में। एसआईटी अधिकारियों को लग रहा है कि विपासना काफी कुछ छिपा रही है। जांच अधिकारी एवं एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कुलदीप ने विपासना से सबसे पहले सवाल किया कि डेरा के खिलाफ 22 केस दर्ज हैं, इनमें डेरा और आपकी क्या भूमिका है?

इसके बाद पूछा गया कि पंचकूला और सिरसा में हुई आगजनी में कौन-कौन शामिल रहे, जो डेरा से जुडे़ हैं? सवाल सुनकर विपासना के चेहरे के हावभाव उड़ गए। उसने जवाब दिया कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज है उनके अलावा मुझे कोई जानकारी नहीं है। डेरे की ओर से कभी कोई निर्देश अनुयायियों को जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

एसआईटी के सवालों से घबराई विपासना

गुरू ब्रह्मचारी विपश्यना के नाम से जाना जाता है।
एसआईटी ने पूछा कि आप डेरा से काफी समय से जुड़ी हैं, डेरा सच्चा सौदा में क्या-क्या काम आपके जिम्मे रहता है? विपासना ने जवाब दिया कि डेरा की मैनेजमेंट की देखरेख का काम वह करती है, इसके अलावा कुछ नहीं जानती। एसआईटी के सवालों से घबराई विपासना बीच-बीच में पानी पीती रहीं। सवा तीन घंटे की पूछताछ में उसने 11 बार पानी पीया। एसआईटी ने सबसे ज्यादा सवाल हनीप्रीत के बारे में किये।

विपासना से पूछा गया कि 25 अगस्त की रात को हनीप्रीत रोहतक से डेरा कैसे पहुंची? विपासना ने जवाब दिया कि गुरु जी के जेल जाने के बाद हनीप्रीत सुनारिया जेल के बाहर अकेली थी। इसलिए उसे लाने के लिए भरोसेमंद अनुयायियों को भेजा था। एसआईटी ने पूछा कि डेरा से हनीप्रीत कैसे और कहां लापता हो गई? विपासना ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम। इसके बाद एसआईटी ने हनीप्रीत के बारे में कई सवाल पूछे, लेकिन विपासना घुमा फिराकर जवाब देती रही।

सवा तीन घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी ने विपासना से कहा कि जब भी आपसे पूछताछ करनी होगी, आपको हाजिर होना पड़ेगा। विपासना ने जवाब दिया कि जब भी उसे बुलाया जाएगा वह आ जाएगी। इसके बाद विपासना हुडा चौकी से गाड़ी में बैठकर डेरा की ओर रवाना हो गई। उसने बाहर खडे़ मीडिया कर्मियों से कुछ भी बात नहीं की।

ये सवाल भी पूछे गए

Honeypreet Insan
- एसआईटी ने विपासना से पूछा कि पंचकूला हिंसा में नामजद डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा कहां है?
- हिंसा के बाद क्या आदित्य डेरा सच्चा सौदा में आया था।
- 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के काफिले में कौन-कौन लोग गए थे पंचकूला?
- 25 अगस्त हो हुई हिंसा के समय आप कहां थीं? और क्या कर रही थीं।
- हनीप्रीत को रोहतक से लाने गए प्रदीप गोयल को कैसे और कब से जानती हो?
- रोहतक से हनीप्रीत को किस रास्ते कहां ले जाया गया?
- 28 अगस्त को फूलकां में जलाई गई डेरा की लैंड क्रूजर गाड़ी डेरा से कैसे बाहर गई?
- मैकेनिक हरमेल सिंह सिंह किसके कहने पर लैंड क्रूजर को चलाकर बाहर ले गया।
विज्ञापन

फिर बुलाया जाएगा पूछताछ के लिए

Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
विपासना को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। डेरे पर दर्ज हुए केसों और हिंसा में डेरा और किन किन लोगों की भूमिका रही इससे जुडे़ सवाल किए गए। हनीप्रीत के बारे में काफी पूछताछ की गई। विपासना कुछ ही सवालों का जवाब दे पाई। उसके जवाबों से लग रहा है कि वह काफी कुछ छिपा रही है। पूछताछ से जुड़ी बातों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जरूरत पड़ने पर विपासना को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
- कुलदीप बेनीवाला, एसआईटी इंचार्ज एवं डीएसपी डबवाली।

दो बजकर 40 मिनट पर आई थी विपासना
विपासना सोमवार दोपहर 2.40 बजे हुडा पुलिस चौकी पहुंची थी और सवा तीन घंटे बाद बाहर आई। जैसे ही वह गाड़ी में बैठी पुलिस की एक गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे रवाना हुई। सूत्रों के अनुसार विपासना की भूमिका हनीप्रीत के बारे में संदिग्ध नजर आई तो एसआईटी पुलिस हिरासत में ले सकती है। पुलिस विपासना पर निगरानी रख रही है। जरूरत पड़ी तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें