फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को 20 साल की सजा दिलाने वाला शख्स आया सामने, किए खुलासे

Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Singh
विज्ञापन
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 20 साल के सलाखों के पीछे भेजने वाला शख्स सामने आया और उसने कई खुलासे किए। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के दो मामलों में सुनाई गई 20 साल की सजा से मैं बहुत खुश हूं। डेरा सिरसा प्रमुख को सजा देने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के जज को मैं सेल्यूट करता हूं। अच्छा होता यदि आरोपी को उम्र कैद की सजा दी जाती।
विज्ञापन


यह बात डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे केस के मुख्य गवाह खट्टा सिंह ने अपने घर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को बड़ी सरकारों की हिमायत थी और मुख्य ताकत भी उसके पास थी। उन्होंने कहा सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दिए गए फैसले से दुनिया को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से लग रहा था कि शायद न्याय न मिले, लेकिन इस फैसले से देश के लोगों का अदालत पर विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद गुरमीत के खिलाफ कई और मामले उठेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई के साथ मिलकर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवा रहा हूं ताकि किसी का भला हो सके। खट्टा सिंह ने कहा कि फैसले के बाद भी उसके पास कई लड़कियों व अन्य पीड़ितों के फोन आए हैं। वह मुझसे मिलकर सच्चाई बताना चाहते है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे उनके पास पीड़ित आते रहेंगे, वह उन्हें सीबीआई के पास ले जाकर उनके बयान दर्ज करवाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई पता चली तो सब छोड़ आया था

राम रहीम सजा - फोटो : SELF
मीडिया से बातचीत में खट्टा सिंह ने बताया कि जब उन्हें डेरामुखी की सच्चाई के बारे में पता चला तो उन्होंने डेरे को छोड़ने का फैसला कर लिया था। उनकी वहां पर अपनी कोठी थी। इसके अलावा करीब तीस एकड़ जमीन थी। जिसे वह छोड़कर चले आए थे।

उन्होंने बताया कि बाबा एक ट्रैक्टर ड्राइवर था, अचानक वह कैसे डेरा प्रमुख बना दिया गया। अब भी यह सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा ने कई युवाओं को नपुंसक बनाया है। वह मामला भी अदालत में विचाराधीन है।

हर काम कोड वर्ड में चलता था  
मीडिया से बातचीत में खट्टा सिंह ने कहा कि डेरे पर हर काम कोड वर्ड में चलता था। किसी को मारने के लिए गेस्ट हाउस भेज देना जैसे शब्द प्रयोग होते हैं। उन्होंने बताया कि जब आरोपी को सजा हुई थी। ठीक उसी समय से छानबीन की जाती तो कई अहम चीजें मिलती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें