दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में राम रहीम पिछले करीब एक साल से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। अब हाल ही में उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
वीडियो में यह बोल रहे युवा
भाइयो धन-धन सतगुरु, तेरा ही आसरा। पुलिस नाके की तरफ वीडियो बनाते हुए एक युवक बोल रहा है कि यह वही सुनारिया जेल है, जहां पर बाबा डेरा लगाए हुए हैं। अब सुनारिया जेल ही उनका धाम हो चुकी है। पुलिस का मानना है कि उक्त वीडियो पुराना भी हो सकता है। मगर यदि जेल के बाहर भी नाके तक कार में उक्त युवक पहुंचे हैं तो गंभीर मामला है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।