फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसाः आदित्य इंसां की पत्नी बोली- मेरे पति को ढूंढकर लाएं, 17 महीने से अता पता नहीं

Mon, 04 Feb 2019 03:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
Aditya Insan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राम रहीम के लिए पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में आरोपी आदित्य इंसां की पत्नी का कहना है कि उसके पति को किसी तरह ढूंढकर लाया जाए। 17 महीने से उसका कोई अता-पता नहीं है। न ही उन्होंने कोई संपर्क किया है। हमें बहुत चिंता हो रही है, उनकी सलामती को लेकर। बता दें कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सिरसा हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल वांटेड आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में दबिश देकर वाइस चेयरपर्सन शोभा इंसां से पूछताछ की।
विज्ञापन


शोभा इंसां ने एसआईटी से कहा कि अगर आदित्य डेरा में आया तो वे खुद उसे पुलिस के हवाले कर देंगे। वहीं, आदित्य की पत्नी डॉ. प्रदीप कौर ने एसआईटी से गुहार लगाई है कि वे जल्द से जल्द आदित्य की तलाश करें। आदित्य को लापता हुए 17 माह हो चुके हैं और उसने कभी परिवार वालों से संपर्क नहीं किया। ऐसे में पूरा परिवार आदित्य को लेकर चिंतित है।

वहीं एसआईटी का कहना है कि आदित्य की अंतिम लोकेशन पंचकूला में आई थी। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला व सिरसा में हुई हिंसा के दौरान पेशे से आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर आदित्य पंचकूला में मौजूद था। परिवार वालों ने एसआईटी को आदित्य के खास परिचित दोस्तों के नाम व मोबाइल नंबर भी बताए हैं। अब एसआईटी उक्त लोगों से पूछताछ कर उनके नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगालेगी। इसके अलावा अदालत से भगोड़ा करार आदित्य की संपत्ति कुर्क करवाने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय से पुलिस ने उसकी संपत्ती का पूरा ब्यौरा मांगा है। इसके बाद पुलिस अदालत के माध्यम से उसकी संपत्ति कुर्क करवाएगी।  पुलिस ने आदित्य के बैंक खातों को सील करने के लिए दो निजी बैंकों में चल रहे उसके अकाउंट का ब्यौरा जुटाया है। जिन दो प्राइवेट बैंकों में आदित्य के  खाते हैं उनसे खाते में जमा रकम और इससे हुई रुपयों की निकासी का पता लगाया जा रहा है। अदालत के माध्यम से आदित्य के बैंक खाते सील करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

हिंसा के तुरंत बाद लापता हो गया था आदित्य

25 अगस्त 2017 को सिरसा व पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से ही आदित्य इंसां लापता है। इस दिन आदित्य पंचकूला में मौजूद था। इससे पहले वह सिरसा डेरा सच्चा सौदा में रहते हुए हिंसा की साजिश रचता रहा। 25 अगस्त से पहले  डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने अदालत के संभावित फैसले को भांपते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन सप्ताह मनाने का फैसला किया। जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए देशभर से लाखों अनुयायी डेरा सच्चा सौदा पहुंचे।

डेरा प्रबंधन समिति व तमाम कमेटियों के पदाधिकारियों की डेरा में बैठक कर संभावित फैसले के बाद की योजना तैयार की। 17 अगस्त 2017 को डेरा मुखी की अगुवाई में डेरा प्रबंधन समिति की अहम पदाधिकारियों व करीबियों की बैठक हुई। इस बैठक में आदित्य इंसां सहित डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ तमाम मुख्य लोग उपस्थित थे। 23 अगस्त को लाखों अनुयायी पंचकूला में जमा हो गए। 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिया, पंचकूला व सिरसा में हिंसा भड़क उठी। इसके बाद आदित्य लापता हो गया।

आदित्य इंसां की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने डेरा मुख्यालय में दबिश देकर डेरा की वाइस चेयरपर्सन शोभा इंसां से आदित्य के संबंध में पूछताछ की। शोभा ने एसआईटी से कहा कि अगर आदित्य डेरा में आया तो वे खुद उसे पुलिस के हवाले कर देंगे। आदित्य की पत्नी प्रदीप कौर उर्फ किर्ती ने खुद एसआईटी से गुहार लगाई है कि जल्द आदित्य की तलाश की जाए। एसआईटी की कई टीमें आदित्य की तलाश में जुटी हैं। उसकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सील करवाने की दिशा में भी कार्रवाई जारी है।
- जगदीश जोशी, एसएचओ सदर थाना सिरसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें