फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामला: राम रहीम ने की सीबीआई जांच की मांग, पंजाब ने सौंपी चालान की अनुवादित प्रति

Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राम रहीम ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब सरकार ने जांच 2015 में एसआईटी को सौंपी थी। इसके बाद सरकार बदलते ही विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सीबीआई से जांच वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेअदबी मामले की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी के स्थान पर सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर राम रहीम की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सोमवार को चालान की अनुवादित प्रति पेश की। पंजाब के एडवोकेट जनरल के दिल्ली में होने के कारण सरकार के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने अब इस मामले में 19 जुलाई को सुनवाई तय की है।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने पिछली सुनवाई पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच का आदेश वापस लेते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था। हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी थी। सरकार ने कहा था कि इस प्रकार अब फिर से इस मांग को लेकर याचिका दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि राम रहीम की याचिका को खारिज किया जाए।

यह थी राम रहीम की दलीलें
राम रहीम ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब सरकार ने जांच 2015 में एसआईटी को सौंपी थी। इसके बाद सरकार बदलते ही विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सीबीआई से जांच वापस ले ली गई। राम रहीम ने कहा कि एक आरोपी के बयान के आधार पर याची को जांच में शामिल करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए गए। हाईकोर्ट के दखल के बाद पंजाब पुलिस को सुनारिया जेल से ही पूछताछ में शामिल किया गया। याची ने कहा कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले में सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें