चंडीगढ़। रामदरबार इलाके में युवक रोहित की हत्या के मामले में अदालत ने दो आरोपियों अंकित उर्फ बस्सी और यश की जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों फिलहाल बुड़ैल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने दलील दी कि मृतक के पिता की गवाही पूरी हो चुकी है और ट्रायल लंबा समय ले सकता है, इसलिए जमानत दी जाए। लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि घटना के समय मृतक का दोस्त वरुण मौके पर मौजूद था और उसने दोनों आरोपियों की पहचान की है।