फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लघु उद्योग भारती के मानद वास्तु सलाहकार बने आदेश जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई ने प्रसिद्ध वास्तुकार आदेश जोशी को संगठन का मानद वास्तु सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति जून 2025 से जून 2027 की अवधि के लिए की गई है।
विज्ञापन

यह नियुक्ति लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन के नेतृत्व में की गई। आदेश जोशी वास्तुकला के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके संगठन से जुड़ने से चंडीगढ़ के एमएसएमई एवं औद्योगिक सदस्यों को वास्तु योजना, निर्माण, डिज़ाइन एवं तकनीकी मार्गदर्शन में विशेष लाभ मिलेगा। अवी भसीन ने कहा कि उद्योगों का विकास केवल नीतियों से नहीं, बल्कि सही योजना और व्यावहारिक वास्तु समाधान से होता है। आदेश जोशी का अनुभव हमारे एमएसएमई सदस्यों के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें