शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों की बैठक सरदार गुरनाम सिंह सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा मांगों की ओर कोई ध्यान न देने पर रोष प्रकट किया गया।
अध्यापकों ने कहा कि 2 फरवरी को बठिंडा में राज्य सरकार के खिलाफ आयोजित राज्य स्तरीय रैली में वह परिवारों के साथ पहुंचेंगे।
बैठक में जिले के सीनियर उप प्रधान सुखवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक पूरी योगयता के साथ रेगुलर अध्यापकों के साथ मिलकर स्कूलों में कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर यूनियन महासचिव कुलविंद्र सिंह, ब्लाक प्रधान जगदीप सिंह, सतिंद्र पाल सिंह एवं बलविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।