फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ की महारैली नौ अगस्त को, रणनीति तैयार

Thu, 14 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : demo
विज्ञापन
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के जिला पंचकूला की बैठक बुधवार को संघ के कार्यालय आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उप प्रधान ज्ञान चंद घई ने की। इसमें मार्गदर्शन के लिए संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान 9 अगस्त की ज्वाइंट ट्रेड यूनियनों की महारैली व 2 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में अवगत कराते हुए लांबा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार चुनाव पूर्व किए वादों को भूलाकर निजीकरण, ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग की नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। श्रम कानूनों में मालिक परस्त बदलाव करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों का हनन करने पर आमादा है। जो सहन करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए सभी ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों ने लामबंद होकर सरकारों से टकराव का निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आंदोलन में सरकारों की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पंचकूला के प्रधान सतबीर धनखड़ ने रिटायर्ड कर्मचारियों को भी आंदोलन में उतारने की घोषणा की। इस बैठक में बलबीर शर्मा, तेग सिंह, राजेंद्र पाल, सुरेश कुमार, जसबीर मलिक, पृथ्वी सिंह, जगबीर मलिक, गुरमीत सिंह, श्रवण कुमार जांगड़ा, शकुंतला, बलबीर जाखड़, सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, विजय पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें