मोरनी। बडीशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार से दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ बलगामुखी मंदिर के आचार्य विश्वानंद गिरी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। शिविर में आचार्य विश्वानंद गिरी ने बताया कि दो दिन के इस आयोजन के बाद माता बगलामुखी मंदिर में एक दिवसीय योग शिविर इलाके के सभी सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि बगला मुखी मंदिर की तरफ से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर भी योग शिविर का आयोजन किया जा चुका है। योग शिविर में हरिद्वार से आए योग प्रशिक्षक मनन ने भी स्कूली बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर की सभी मांसपेशियां खुलने लगती हैं और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आज विश्व में लोग योग की और आकर्षित हो रहें हैं।