फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूलो-बाजवा और मलिक ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

Sat, 12 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के राजनेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के दो और भाजपा के एक उम्मीदवार ने चंडीगढ़ में नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से दो पूर्व प्रदेश प्रधानों प्रताप बाजवा और शमशेर सिंह दूलो ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई विधायक भी थे।
विज्ञापन


दूलो ने बाद में कांग्रेस भवन जाकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और बेअंत सिंह केबुतों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाजवा और दूलो ने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ पार्टी डटकर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। वहीं, भाजपा के राज्यसभा कैंडिडेट और अमृतसर केपूर्व मेयर श्वेत मलिक ने भी नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ और निकायमंत्री अनिल जोशी समेत कई नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें